- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: कुतुबखाना...
Bareilly: कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण हटाने का अभियान, बुलडोजर चला

बरेली: जिला उद्योग बंधु की ओर से कुतुबखाना मंडी मार्ग पर अतिक्रमण को शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई की। पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुलडोजर लेकर टीम टीम कुतुबखाना सब्जी मंडी पहुंची टीम और बुलडोजर देख अफरा तफरी मच गई। शुक्रवार की देर रात 10 बजे नगर निगम की टीम मजिस्ट्रेट, पुलिस फोर्स के लिए दो बुलडोजर लेकर कुतुक्खाना सब्जी मंडी पहुंची। रास्ते के किनारे कब्जा जमाए बैठे फड़ बालों को हटाया गया और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया।
संभावित विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई शुरू होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कई फड़ वाले अपने सामान समेटते नजर आए। फड़ वालों नेइस कार्रवाई का विरोध किया। उनका काहना है कि नगर निगम को रोजाना 60 रुपये की रसीद कटवाते हैं। इसके बाद भी ये देखना पड़ रहा है। नगर निगम जेई अनुराग कमल ने कहा कि पीछे दिनों जिला उद्योग बंधु की बैठक मे ये शिकायत हुई थी। यह अभियान शिकायतों के आधार पर चलाया गया है और आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।





