- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: बदमाश पुलिस...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: बदमाश पुलिस के बीच मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली सिपाही घायल
Tara Tandi
14 Dec 2024 4:15 PM IST

x
Bareilly बरेली। लूट के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक सिपाही और दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार रात 12. 25 बजे भमोरा थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध आते दिखे। जब पुलिस ने धमेंद्र और अमन को रोकने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो देवचरा बल्लिया रोड पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सिपाही अनिल कुमार के कंधे में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अमन और धर्मेंद्र के घुटने में जा लगी। घायल होने पर पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया। दोनों को इलाज के लिए बरेली जिला अस्पताल ले जाया गया।
सर्राफा व्यापारी से की थी लूट
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक दिसंबर को बदायूं के रोहित वर्मा से लूट की घटना को अंजाम दिया था। धर्मेंद्र और अमन का आपराधिक इतिहास रहा है। कई थानों में धर्मेंद्र के खिलाफ मामले दर्ज हैं। धर्मेंद्र(32 साल) भमोरा थाना क्षेत्र के गांव लंगूरा का रहने वाला है। 21 साल का अमन जिला फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव कछवाई का निवासी है।
बदमाशों के पास से ये चीजें बरामद
पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से सोने का एक हार, अंगूठी, दो तमंचे 315 बोर, 3 जीवित कारतूस 315 बोर, 4 खोखा कारतूस 315 बोर एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
TagsBareilly बदमाश पुलिसबीच मुठभेड़दो पैर लगी गोलीसिपाही घायलBareilly: Encounter between miscreants and policetwo bullets hit their legsconstable injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





