उत्तर प्रदेश

Bareilly: जिले में लगातार दिन में तेज धूप की वजह से लोगों को ठंड से राहत

Tara Tandi
22 Dec 2024 12:55 PM IST
Bareilly: जिले में लगातार दिन में तेज धूप की वजह से लोगों को ठंड से राहत
x
Bareilly बरेली: जिले में लगातार दिन में तेज धूप की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली है। शनिवार को भी तेज धूप खिली। मौसम विभाग ने 26 और 27 दिसंबर को बारिश के बाद से तापमान लुढ़कने का अनुमान जताया है।
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 95 प्रतिशत और शाम को 62 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की
रफ्तार 8-10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 26 और 27 दिसंबर को बारिश के आसार हैं। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। रविवार से बुधवार तक औसतन अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7-8 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान है।
Next Story