उत्तर प्रदेश

Bareilly: शराब के नशे में पत्नी की पीट पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
26 Feb 2025 3:10 PM IST
Bareilly: शराब के नशे में पत्नी की पीट पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
Bareilly बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मोरनिया गांव में पति ने शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेंद्र शराब पीने का आदी है मंगलवार शाम उसका अपनी पत्नी प्रिया से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ गुस्से में उसने प्रिया को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया मारपीट के दौरान प्रिया का सिर दीवार में टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी जितेंद्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. हादसे के बाद परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है.
Next Story