- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: डॉ. संचित ने...

x
बरेली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पश्चिमी मे बुधवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संचित शर्मा, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. ऋचा, डॉ. शारिक, डॉ. सचिन और डॉ. अर्जुन सिंह सहित समस्त सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
अंत मे मरीजों को फल वितरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संचित शर्मा ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी की तरह है। सही दवा, सही समय और सही तरीके से मरीज तक पहुंचाना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कोविड जैसी आपदाओं में भी फार्मासिस्टों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों को बधाई और शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह मेहरा ने डॉक्टरों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
Tagsबरेलीडॉ. संचितफार्मासिस्टअहमियतBareillyDr. SanchitPharmacistImportanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





