उत्तर प्रदेश

Bareilly: ससुराल में एंट्री से पहले ही बंद हो गए दरवाजे

Admindelhi1
27 Sept 2025 2:47 PM IST
Bareilly: ससुराल में एंट्री से पहले ही बंद हो गए दरवाजे
x

बरेली: जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे बच्ची के साथ एक महिला ससुराल पहुंची। आरोप है कि ससुरालियों ने महिला को घर मे घुसने नही दिया। गेट बंद कर लिया। पूरे दिन महिला बच्ची के साथ गेट के बाहर बैठी रही। स्टेशन रोड निवासी खुशी सिंह की शादी 14 फरवरी 2024 को मोहल्ला बक्सरिया निवासी आदित्य प्रताप सिंह से हुई थी। शुक्रवार को वह दो माह के दुधमुंही बच्ची के साथ ससुराल पहुंची। आरोप है कि उन्हें देखकर ससुराल वालों ने दरवाजा बंद कर लिया।

वह सुबह 11 से शाम 6 बजे तक दरवाजे पर बैठी रही लेकिन ससुराल मे दरवाजा नही खोला। इस पर उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नही खोला गया। खुशी ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। खुशी और उनके ससुरालियों के बीच विवाद चल रहा है। मामला परामर्श केंद्र मे पहुंच चुका है। खुशी ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Next Story