- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: नवाबगंज में...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: नवाबगंज में घरेलू विवाद ने ली जान, बेटे ने पिता की कर दी हत्या
Tara Tandi
12 April 2025 7:42 PM IST

x
Bareilly बरेली । नवाबगंज में एक शख्स अपने पिता के खून का प्यासा बन गया। धारदार हथियार से गला रेतकर बाप को मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाव को आई मां पर धारदार हथियार से वार किए जिसमें मां घायल हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन बाद में ग्रामीणों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाल कर दिया।
पूरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र की मिलक पिछौड़ा के गांव मझरा इनायतपुर का है। छत्रपाल नाम का शख्स शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। शराब के नशे में उसने पत्नी को पीटना शुरू किया तो 70 वर्षीय पिता लालाराम बहू को बचाने आए। लेकिन छत्रपाल ने पिता पर ही दराती से हमला कर दिया। आरोपी छत्रपाल ने पिता का गला बुरी तरह रेत दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर मां को भी हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने घर से फरार होने का प्रयास किया। लेकिन शोर मचा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बहू को मनाकर लाये थे लालाराम
अपने शराबी पति छत्रपाल से पत्नी का आए दिन विवाद होता था। शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। जिससे नाराज होकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। छत्रपाल के पिता अपनी जिम्मेदारी पर बहू को उसके मायके से वापस ले आए थे। लेकिन बेटा आदत से बाज नहीं आया। पत्नी के साथ हो रहे झगड़े के दौरान पिता को ही मौत के घाट उतार दिया।
पहली पत्नी की हुई थी संदिग्ध मौत
छत्रपाल की दूसरी शादी हुई थी। 10 साल पहले उसकी पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी। गांव में चर्चा है कि छत्रपाल अपनी पहली पत्नी से भी इसी तरह झगड़ा किया करता था। उसके दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। लाला राम के चार लड़के हैं जिसमें छत्रपाल तीसरे नंबर का है। सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
TagsBareilly नवाबगंजघरेलू विवाद ली जानबेटे पिता हत्याBareilly Nawabganjdomestic dispute took lifeson murdered fatherजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





