उत्तर प्रदेश

Bareilly: मोहर्रम से पहले डीएम-एसएसपी का फ्लैग मार्च, ताजियादारों की समस्याएं सुनीं

Admindelhi1
26 Jun 2025 7:22 PM IST
Bareilly: मोहर्रम से पहले डीएम-एसएसपी का फ्लैग मार्च, ताजियादारों की समस्याएं सुनीं
x

बरेली: आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर बुधवार को डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय सभागार में पीस कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में ताजियादारों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे मे जानकारी दी। जिस पर डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किए। बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि बहुत अधिक ऊंचाई के ताजियों और अलम (झंडे) विद्युत के संपर्क मे आने पर कई जनपदों में दुर्घटनाएं हुई है। इसलिए ताजियादार इस पर ध्यान दें। यह सभी की सुरक्षा के लिए है। डीजे भी बहुत बड़े या तीव्र ध्वनि के नही होने चाहिए।

मोहर्रम मे कोई भी नई परंपरा न डाली जाए। ग्रामीण क्षेत्रों मे जुलूस के मार्गों पर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सभी ताजियादार मोहर्रम के दौरान परंपरागत जुलूसों का आयोजन शांति और भाईचारे के साथ करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। संवेदनशील क्षेत्रों और मार्गों में पुलिस बल की रणनीतिक तैनाती सुनिश्चित की गई है। आयोजकों को निर्देश दिए कि जुलूस निर्धारित समय और मार्ग पर ही निकाले जाएं। जुलूसों की निगरानी लगातार ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

जनपदीय टीम सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी करेगी। वही पैदल गश्त के दौरान एसपी उत्तरी मुकेश चन्द मिश्रा, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, एडीएम सिटी सौरभदुबे, सीओ नगर प्रथम समेत थाना पुलिस मौजूद थी।

Next Story