उत्तर प्रदेश

Bareilly: डीएम ने समय रहते बुजुर्ग को भेजा अस्पताल, जनता दर्शन में हड़कंप

Admindelhi1
14 Oct 2025 3:37 PM IST
Bareilly: डीएम ने समय रहते बुजुर्ग को भेजा अस्पताल, जनता दर्शन में हड़कंप
x

बरेली: जनपद के कलक्ट्रेट कार्यालय मे सोमवार को जनता दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलवाई। बुजुर्ग को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सक के मुताबिक अब बुजुर्ग की हालत मे सुधार है। जनता दर्शन के समय तहसील आंवला के गांव करूआताल से बुजुर्ग व्यक्ति शिव लाल अपना चक अलग करने की फरियाद लेकर आए थे। जनता दर्शन के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

इस पर डीएम अविनाश सिंह ने उन्हें अपने कक्ष में बैठाकर पानी पिलवाया। उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलवाई। बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। डीएम ने उनका समुचित उपचार के निर्देश दिए। साथ ही उनकी समस्या के निदान के लिए प्रकरण को चकबंदी अधिकारी को निर्देशित किया गया। डीएम अविनाश सिंह ने प्रतिदिन की तरह सोमवार को कलक्ट्रेट में जनता दर्शन में आमजन की समस्याओं को सुना। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और समस्याओं का समाधान गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें।

Next Story