- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: भर्ती...
Bareilly: भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

बरेली: दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद रहा। डीएम अविनाश सिंह ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्री का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने इज्जतनगर के कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज और रिठौरा के बरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा की सुचिता और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल सम की निगरानी और अभ्यर्थियों की सघन तलाशी प्रक्रिया को भी देखा। उनके साथ एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसडीएम नवाबगंज उदित पवार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।





