- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: डीएम और...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: डीएम और कमिश्नर ने चौबारी मेला स्थल का दौरा किया
Admindelhi1
6 Nov 2025 3:41 PM IST

x
बरेली: कमिश्नर भूपेन्द्र एस. चौधरी ने डीएम अविनाश सिंह के साथ बुधवार शाम रामगंगा चौबारी मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कमिश्नर ने कहा कि परंपरागत रूप से लगने वाले धार्मिक मेले हमारी संस्कृति के संवाहक है। उन्होंने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और मेला दर्शकों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मेलास्थल पर लगाए गए हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के कैंप का भी अवलोकन किया। वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और युवाओं को प्रोत्साहित किया।
निरीक्षण के समय एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsबरेलीडीएमकमिश्नरचौबारी मेलास्थलदौराBareillyDMCommissionerChaubari Fairvenuevisitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





