उत्तर प्रदेश

Bareilly: भद्रवास-शिववास योग में दीपावली, जगमगाए घर-आंगन

Admindelhi1
20 Oct 2025 2:30 PM IST
Bareilly: भद्रवास-शिववास योग में दीपावली, जगमगाए घर-आंगन
x

बरेली: धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना का पर्व इस बार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस बार दीपावली पर भद्रवास योग व शिववास योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों ने इसे शुभ बताया है। बरेली के ज्योतिषाचार्य डॉ. सौरभ शंखधार ने बताया कि दीपावली पर भद्रवास योग सुबह 08 बजकर 44 मिनट तक है। इस समय तक भद्रा स्वर्ग लोक मे रहेगी। शास्त्रों मे निहित है कि भद्रा के पाताल और स्वर्ग लोक में रहने के दौरान पृथ्वी पर उपस्थित जनों का कल्याण होता है। इसके साथ ही शिववास योग का मंगलकारी संयोग भी बन रहा है।

इस योग का निर्माण शाम 06 बजकर 48 मिनट से हो रहा है। इस योग में शिव-शक्ति की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। इस वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर दोपहर तीन बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 21 अक्तूबर को शाम पांच बजकर 54 मिनट पर है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, इसलिए इस साल दिवाली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस दिन शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

वही-खाते की पूजा भी इसी दौरान की जाएगी। शहर की हवा प्रदूषण मुक्त रहे और तीव्र ध्वनि से किसी को परेशानी न हो इसलिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय ने लोगों से सहयोग की अपील की है। फिलहाल वायु गुणवत्ता सामान्य है। जहरीली न हो इसलिए ग्रीन पटाखे जलाने का सुझाव दिया है।

Next Story