उत्तर प्रदेश

Bareilly: अनुदान मामलों में देरी पर नाराजगी, नरेंद्र कश्यप ने जताई चिंता

Admindelhi1
19 Jun 2025 2:07 PM IST
Bareilly: अनुदान मामलों में देरी पर नाराजगी, नरेंद्र कश्यप ने जताई चिंता
x

बरेली: पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक में कहा कि लंबित मामलों का निराकरण किया जाए और सरकारी योजनाओं का फायदा पात्रों को जरूर मिले। किसी भी हाल में शादी अनुदान के मामलों को लंबित न रखा जाए। मंत्री ने कहा कि योजनाओं का प्रभावी और समय पर क्रियान्वयन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग पेंशन, शादी प्रोत्साहन और दुकान निर्माण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, मासिक कार्ययोजना के तहत प्रभावी क्रियान्वयन और सभी पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाया जाए।

छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए जो भी तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, उसका समय से निराकरण करें। विभाग दिव्यांगजनों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ हों, यह सुनिश्चित कर लें, ताकि छात्रों को असुविधा न हो। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण इंद्रसेन सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Story