उत्तर प्रदेश

Bareilly: दिव्यांगों को मिला सहारा, 490 को दिए गए सहायक उपकरण

Admindelhi1
21 Jun 2025 6:45 PM IST
Bareilly: दिव्यांगों को मिला सहारा, 490 को दिए गए सहायक उपकरण
x
"लाभार्थियों को बांटे 40.42 लाख के सहायक उपकरण"

बरेली: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ने शुक्रवार को मीरगंज तहसील के राजश्री मेडिकल कालेज मे सामाजिक अधिकारिता शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डा. डी सी वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि एसडीएम तृप्ति गुप्ता, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह एवं राजश्री मेडिकल कालेज के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने 490 लाभार्थियों को निशुल्क सहायक उपकरण बांटे।

शिविर में चिंहित 490 लाभार्थियों को वयोश्री योजना एवं एडीप योजना मे 4042000 रुपयों के उपकरण वितरित किए। लाभार्थियों को मोटर चलित एवं हाथ से चलने वाली ट्राईसाइकिल, कान की मशीन, व्हीलचेयर, सीपी चेयर आदि उपकरण बांटे। विधायक ने कहा केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें गरीबों, दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के कल्याण को काम कर रही है। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, एलिम्को के संदीप,आदित्य गंगवार आदि मौजूद रहे।

Next Story