- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : दिव्यांग...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म, पुजारी गिरफ्तार
Tara Tandi
19 May 2025 11:03 AM IST

x
Bareilly बरैली : भमोरा क्षेत्र में दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसके पति रिश्तेदार के यहां दावत में गए थे।
वह किसी काम से बाजार गई थी। आरोप है कि घर के बराबर में बने मंदिर में रहने वाले पुजारी ने पत्नी के सहयोग से उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। वह लौटकर घर आई तो पुजारी की पत्नी दरवाजे पर रखवाली कर रही थी। उसे देखते ही पुजारी को आवाज लगाई। इसके बाद पुजारी और उसकी पत्नी वहां से चले गए।
फोन कर पति को पूरी बात बताई। जिसके बाद आरोपी छोटेलाल (65) और उसकी पत्नी कुसमा निवासी मई सराऊं थाना भमोरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी पुजारी छोटेलाल को रविवार दोपहर देवचरा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। ग्रामीणों ने बताया पुजारी और उसकी पत्नी 15 दिन पहले ही इस मंदिर पर आए थे। पूछताछ में पता चला है कि पुजारी की यह तीसरी पत्नी है।
TagsBareilly दिव्यांग बच्ची दुष्कर्मपुजारी गिरफ्तारBareilly disabled girl rapedpriest arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





