उत्तर प्रदेश

Bareilly: जर्जर सड़कें बनीं परेशानी, डीएम से मरम्मत की अपील

Admindelhi1
22 Jun 2025 5:21 PM IST
Bareilly: जर्जर सड़कें बनीं परेशानी, डीएम से मरम्मत की अपील
x

बरेली: जिलाधिकारी अविनाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बहेड़ी तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं, इस दौरान 144 शिकायतें आईं, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सभासदों ने मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग की, जिससे धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इसी तरह कुछ मोहल्लों में जलभराव, टूटी सड़कों और नालियों की साफ-सफाई न होने की समस्याएं सामने आईं।

ग्राम चगौली निवासी विधवा ने गांव के दबंगों पर भूमि पर कब्जा कर कूड़ा डालने से रोकने की शिकायत की और कानूनी कार्रवाई की मांग रखी। इस मौके पर सीएमओ विश्राम सिंह, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय सिंह तोमर, अशुतोष द्विवेदी, राजेश कुमार मौर्य, थाना प्रभारी शीशगढ़ समेत अन्य मौजूद रहे।

Next Story