- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: डायरिया के...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: डायरिया के मामलों में बढ़ोतरी, जिला अस्पताल में हालात बिगड़े
Tara Tandi
2 May 2025 4:44 PM IST

x
Bareilly बरेली : गर्मी के प्रकोप के साथ डायरिया का कहर भी तेज हो गया है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड 10 दिनों से फुल चल रहा है। यहां डायरिया ग्रसित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ने से अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। गुरुवार दोपहर 1 बजे तक वार्ड में 35 बच्चे भर्ती थे,
जिसमें सबसे अधिक 21 डायरिया और 12 बच्चे बुखार से ग्रसित थे। 27 बेड का यह वार्ड है। रोगियों की संख्या अधिक होने पर चार बेड बढ़ाए गए, लेकिन वे भी फुल हो गए। स्टाफ बीमार बच्चों को बेंच पर इलाज देता नजर आया।
बच्चों के बेड पर ही भोजन कर रहे तीमारदार
वार्ड में बच्चों के साथ एक ही परिजन के ठहरने का नियम है, लेकिन सुबह से शाम तक बच्चों को देखने वालों का मेला लगा रहता है। स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के टोकने पर भी तीमारदार नहीं मान रहे हैं। कुछ तीमारदार मरीज के बेड पर भोजन करते नजर आए। जिससे गंदगी भी वार्ड में पसर रही है।
अस्पताल प्रशासन का दावा- नियंत्रण में है स्थिति
जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि वार्ड में बने नर्सिंग कक्ष में दो अन्य बेड भी शाम को भिजवा दिए गए हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है। स्टोर से पुराने बेड की मरम्मत भी करा ली गई है। मरीजों का इलाज किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
TagsBareilly डायरिया मामलों बढ़ोतरीजिला अस्पतालहालात बिगड़ेBareilly: Diarrhea cases on the riseDistrict Hospitalsituation worsensजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





