उत्तर प्रदेश

Bareilly: हंगामे के बीच पकड़ा गया ढाबा संचालक

Admindelhi1
24 Sept 2025 2:08 PM IST
Bareilly: हंगामे के बीच पकड़ा गया ढाबा संचालक
x

बरेली: जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे दूसरे समुदाय के व्यक्ति की ओर से नाम और पहचान छिपाकर ढाबा संचालित करने को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाबा संचालक को हिरासत मे लिया है। जिस बोर्ड पर आपत्ति थी। पुलिस ने उसे भी जब्त किया है। राष्ट्रीय बजरंग दल हल्द्वानी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी व जिला अध्यक्ष मदनमोहन मंगलवार को एक कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए बरेली आ रहे थे। नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा मे निजी मेडिकल कॉलेज के सामने शेरे पंजाब ढाबा पर नाश्ता करने के लिए रुके। नाश्ता करने के बाद उन्होंने बार कोड स्कैन करके भुगतान करना चाहा तो संचालक का नाम देखकर भड़क गए। बोर्ड पर पहचान छिपाने को लेकर विरोध किया। संचालक से उनकी बहस भी हुई। उन्होंने ढाबा संचालक पर अभद्रता का आरोप लगाया। बैठक के लिए देर होती देख वह चले गए। बाद मे वह संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने संचालक को हिरासत मे लिया। पेंट से मिटाई गई भगवान की तस्वीर और ढाबे के बोर्ड को कब्जे मे लिया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के बरेली जिला अध्यक्ष विवेक गंगवार ने आरोप लगाया कि संचालक ने कांवड़ यात्रा के दौरान बोर्ड पर मूर्तियां छपवाई थी। उन्होंने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। अपराध निरीक्षक धर्मेश कुमार यादव ने बताया कि मामले मे जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Next Story