- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: संदिग्ध आगजनी से तबाही, कई साल की मेहनत राख में बदली
Tara Tandi
25 May 2025 8:02 PM IST

x
Bareilly बरेली : मीरगंज विकास खंड के देहात इलाके के एक गांव में रंजिशन अज्ञात लोगों ने भूसा भरी कोठरी में आग लगा दी, जिससे उसमें रखा तकरीबन 350 कुंतल भूसा जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया. बरना आसपास आग फैलने पर बड़ा नुकसान हो सकता था.
जानकारी के मुताबिक थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी राजीव सिंह पुत्र ओमपाल सिंह ने बताया कि उसने गांव में अपनी 110 गज जगह में भूसा हेतु कोठरी बना रखी है और लगातार तीन वर्षों से उसी में ही भूसा को स्टोर किया जाता रहा है. इस बार भी उसी में तकरीबन 350 कुंतल भूसा के करीव उसमें भरा हुआ था कि शनिवार को सांय काल के समय रंजिशन किसी अज्ञात ने उसमें आग लगा दी जिससे तपिस भरी गर्मी की बजह से आग ने चंद समय में ही बिकराल रूप ले लिया.
और आग की लपटें देख ग्रामीण उस ओर आग बुझाने हेतु दौड़े और अपने संसाधनों से ही ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग से सभी भूसा जलकर राख में तब्दील हो चुका था.पीड़ित ने कोतवाली मीरगंज पुलिस को घटना की तहरीर दी है और अज्ञात दोषी का पता लगाकर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है.
TagsBareilly संदिग्ध आगजनी तबाहीकई साल मेहनत राख बदलीBareilly suspected arson devastationmany years of hard work turned to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





