उत्तर प्रदेश

Bareilly: स्पेशल ट्रेन के बावजूद सीट पाने को धक्का-मुक्की

Admindelhi1
16 March 2026 1:46 PM IST
Bareilly: स्पेशल ट्रेन के बावजूद सीट पाने को धक्का-मुक्की
x
"सीट के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी"

बरेली: दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया था, लेकिन बाहर से आए अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे स्पेशल ट्रेने भी नाकाफी साबित हुई। परीक्षा छूटने के बाद ट्रेनों में सीट पाने के लिए अभ्यर्थी मारामारी करते दिखे। अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने के बाद अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरोगा भर्ती परीक्षा के चलते रेलवे ने शनिवार और रविवार की अलग-अलग सटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई। बरेली और शाहजहांपुर स्टेशन तक 04350/04349 बिजनौर-बरेली-बिजनौर अनारक्षित स्पेशल और 04247/04248 लखनऊ-शाहजहांपुर लखनऊ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। अप-डाउन में 10 गाड़ियों में लगाए गए अतिरिक्त कोच भी नाकाफी साबित हुए।

अभ्यर्थियों को ट्रेनों में सवार होने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। परीक्षा छूटने के बाद घर वापसी की जल्दबाजी में अभ्यर्थियों ने नियमित गाड़ियों के आरक्षित कोचों पर भी कब्जा कर दिया। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एहतियात के दौर पर बरेली जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ सिविल पुलिस को भी तैनात किया गया। जंक्शन के प्लेटाार्म एक और दो पर ज्यादा भीड़ रही। खिडकी के साहरे अभ्यर्थी ट्रेनों में सीट पाने को लेकर मारामारी करते दिखे। वही सिटी और इज्जतनगर स्टेशन के अलावा पुराने व सेटेलाइट बस अड्डे पर परीक्षा छूटने के बाद भीड़ रही।

Next Story