- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: करोड़ो की...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: करोड़ो की खर्च के बावजूद नालों की सफाई बेअसर, आमजन परेशान
Tara Tandi
16 Feb 2025 11:44 AM IST

x
Bareilly बरेली: पिछले साल जून में डेढ़ करोड़ खर्च कर साफ कराए गए नाले गंदगी से फिर चोक हो गए हैं। इससे कई इलाकों को पानी की निकासी न होने की वजह से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नगर निगम के अफसर मार्च आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि बजट मंजूर हो तो नालों की दोबारा सफाई कराई जाए।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण पिछले साल जून-जुलाई में नालों की सफाई हो पाई थी। इस पर करीब 1.5 करोड़ खर्च किए गए थे लेकिन अब फिर ज्यादातर नाले चोक हो गए हैं। इससे कई जगह पानी की निकासी बंद हो गई है। पीलीभीत बाईपास पर सेटेलाइट बस स्टेशन तक नाला कूड़े से पट गया है।
सतीपुर चौराहे पर भी नाला जाम होने से मोहल्लों से निकले पानी का उसमें बहाव नहीं हो पा रहा है। यहीं के रहने वाले मोहित कश्यप के मुताबिक यह स्थिति काफी दिनों से है। लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। बदायूं रोड पर सौरभ शर्मा ने बताया कि नाला सफाई के कुछ दिन तक ही ठीक रहता है। सुभाषनगर, जगतपुर, सिकलापुर, बदायूं रोड समेत सभी नाले चोक पड़े हैं।
लाखों से शुरू होकर करोड़ के पार पहुंचा बजट
नगर निगम नालों की सफाई का हर साल टेंडर करता है। नालों की सफाई कराने की जिम्मेदारी नगर निगम के निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की होती है। पिछले साल तक इसका बजट लाखों में हुआ करता था लेकिन अब करोड़ के पार जा चुका है। नाला सफाई पर 2022-23 में 49 लाख खर्च किए गए थे। 2023-24 में 80 लाख का बजट आवंटित हुआ। इस साल 1.5 रुपये का करोड़ का प्रावधान हुआ है।
TagsBareilly करोड़ खर्चबावजूद नालोंसफाई बेअसरआमजन परेशानBareilly: Despite spending crorescleaning of drains ineffectivecommon people troubledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





