- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: घना कोहरा...
Bareilly: घना कोहरा रोकता रफ्तार, शाम में छाई घनी धुंध

बरेली: मौसम मे हो रहे बदलाव के बीच सीजन मे पहली बार घना कोहरा छाया। सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता 20 मीटर रही। इसके चलते सड़कों आवागमन भी प्रभावित रहा। हालाकि सुबह 8 बजे के बाद कोहरा कम होने लगा और फिर हल्की धूप निकली। लेकिन शाम होते ही एक बार फिर मौसम ने करवट ली और धुंध की बदर छा गई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दो-तीन दिन तक पुंध रहेगी और तापमान मे उतार चढ़ाव जारी रहेगा। शनिवार की देर रात से ही कोहरा पड़ने लगा था।
सुबह लोग सोकर जगे तो घना कोहरा छाया था। सीजन मे पहली बार कोहरा छाया रहा जिसका असर जनजीवन पर भी पड़ा। मौसम में ठंड भी बढ़ गई है। दिन में धूप के चलते कोहरा छंट गया और आसमान साफ हो गया। इससे ठंड का असर भी कम हुआ लेकिन शाम होने के साथ ही एक बार फिर धुंध छाने लगी।
ग्रामीण इलाकों मे शाम से कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।





