- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : जमीन के...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : जमीन के सौदे में करोड़ों की ठगी, किसान पर हमला
Tara Tandi
19 April 2025 7:43 PM IST

x
Bareilly बरेली : एक किसान से पांच लोगों ने जमीन के सौदे के बहाने एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की और फिर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी और न देने पर हत्या की कोशिश की। किसान ने उप मुख्यमंत्री और अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद थाना कैंट पुलिस ने गुरुवार को पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव मोहनपुर निवासी किसान राजकुमार ने बताया कि उनकी मुलाकात जून 2024 में मेरठ निवासी चिन्मय से हुई। उसने कहा कि उसकी सास विजया की जमीन भुता क्षेत्र के रजपुरी नवादा में है। दोनों के बीच 11.59 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा तय हो गया। उन्होंने अपने रिश्तेदार अमर सिंह से उधार लेकर और अपने रुपये मिलाकर एक करोड़ रुपये दिए। 22 जुलाई 2024 को इकरारनामा तैयार हुआ। अगस्त से अक्टूबर 2024 तक कई बार आग्रह के बावजूद भी रजिस्ट्री नहीं कराई गई।
आरोप है कि 17 अक्टूबर की शाम चिन्मय अपने हथियारबंद गुर्गों के साथ सौ फुटा रोड स्थित अमर सिंह के ऑफिस में घुस आया और तमंचा दिखाकर बंधक बनाया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। उन्होंने कोर्ट से जमीन पर स्टे ऑर्डर ले लिया, तब भी आरोपियों की दबंगई नहीं रुकी। मार्च में कुछ हथियारबंद लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। हमलावरों ने अमर सिंह को गमछे से गला घोंटकर मारने की कोशिश की। आरोप है कि 6 मार्च को फर्जी इकरारनामा करवा लिया। पुलिस ने चिन्मय, विजया, चंद्रेश सैनी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष की बागपत निवासी 78 वर्षीय विजया चौधरी ने एसएसपी को बताया कि बरेली के गांव रजपुरी नवादा स्थित उनकी कृषि भूमि का सौदा 11.59 करोड़ रुपये में किया गया था। एक करोड़ की पेशगी मिली लेकिन रकम वापस कर दी गई थी। उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। एसएसपी के आदेश पर पिछले सप्ताह से मामले की जांच सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम कर रहे हैं।
TagsBareilly जमीन सौदेकरोड़ों ठगीकिसान हमलाBareilly land dealsfraud of croresfarmer attackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





