- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: फर्जी नक्शा...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: फर्जी नक्शा बनाकर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
20 July 2025 4:02 PM IST

x
Bareilly बरेली । बीडीए का फर्जी नक्शा दिखाकर लोगों को बीडीए के भूखंड दिलाने का झांसा देकर चार करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे लखनऊ लेकर गई।
खुर्रम गौटिया निवासी दिलीप कुमार कृष्णा आवासीय समिति का संचालक था। दिलीप ने बीडीए का फर्जी नक्शा दिखाकर लोगों को भूखंड देने के नाम पर चार करोड़ से अधिक की ठगी की। इसके बाद फरार हो गया था। इस मामले में प्रेमनगर थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हुए थे। सन 2010 में शासन के आदेश पर इन मुकदमों की विवेचना आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को ट्रांसफर कर दी गई।
न्यायालय ने दिलीप का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। अनुसंधान संगठन लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में थी। संगठन को दिलीप के बरेली में होने की सूचना मिली। दिलीप को गिरफ्तार कर लखनऊ ले जाया गया है, वहां पर उससे पूछताछ की जाएगी।
TagsBareilly फर्जी नक्शा बनाकरकरोड़ों ठगीआरोपी गिरफ्तारBareilly: Crores of rupees defrauded by making fake mapaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





