उत्तर प्रदेश

Bareilly: 31 लाख के बाल लूटकर बदमाश फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

Admindelhi1
12 March 2026 3:09 PM IST
Bareilly: 31 लाख के बाल लूटकर बदमाश फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस
x

बरेली: नबावगंज के कारोबारी से 88 हजार रुपये प्रति किलो से बालों का सौदा करके बदमाशों ने उसे डिलीवरी देने के बहाने फरीदपुर बुलाया। जब वह बोरे मे 35 किलो बाल लेकर फरीदपुर पहुंचा तो आरोपी कार मे बोरा डालकर फरार हो गए। कोरोबारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कारोबारी से छीने गए बालों की कीमत लगभग 30 लाख 80 हजार रुपये चलाई जा रही है। नवाबगंज के गांव गेलाटेड़ा मे रहने वाले उमेश कुमार बाल खरीदने का कारोबार करते है।

उमेश ने बताया कि 21 जनवरी को उनके फोन पर प्रदीप कुमार नाम के युवक ने कॉल किया। उसने थोक मे 88,000 प्रति किलोग्राम के हिसाब से बाल खरीदने का सौदा किया। इसके बाद उसने उन्हे फरीद‌पुर के भूरे खां गौटिया पर बुलाया। उमेश कुमार 35 किलोग्राम बाल बोरी मे लेकर फरीदपुर आरोपियों की बताई जगह पर लेकर पहुंच गया। कार से आए प्रदीप और उसके साथी फारूक और सूरज समेत सात लोगों ने बाल का बोरा देखने के लिए मांगा। इसके बाद बोरा कार मे डालकर मौके से फरार हो गए। उनके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी भाग गए।

उमेश की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप, फारूक, सूरज समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Story