उत्तर प्रदेश

Bareilly: पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार

Admindelhi1
22 Jun 2025 5:14 PM IST
Bareilly: पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
x

बरेली: जनपद के थाना हाफिजगंज क्षेत्र मे छात्र से की गई लूट के मामले में थाना पुलिस ने बदमाश प्रमोद उर्फ पकौड़ी और उसके एक साथी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी प्रमोद के पैर में गोली लगी है। उसका तीसरा साथी प्रशांत पटेल मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। जासपुर गांव निवासी श्यामाचरण ने हाफिजगंज थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका नाती जतिन 12 जून की शाम कच्चे रास्ते पर बाइक चलाना सीख रहा था, तभी उसकी बाइक और मोबाइल फोन तीन बदमाश तमंचा दिखाकर लूट ले गए थे। एसएसपी के मुताबिक इसी घटना के खुलासे में पुलिस गुलड़िया मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। संदेह पर बाइक सवार बदमाशों को रोका तो वह फायरिंग कर भागने लगे।

जवाबी फायरिंग मे बदमाश प्रमोद को पैर मे गोली लगी। पुलिस ने उसके साथी सन्नी कुमार को भी पकड़ लिया, जबकि प्रशांत पटेल भाग गया। तीनों ही बिथरी थाने के पुन्नापुर गांव के निवासी हैं। प्रमोद पर पहले से गंभीर धाराओं के 16 मुकदमे दर्ज है।

Next Story