उत्तर प्रदेश

Bareilly: उपद्रव की साजिश रचने वालों पर शिकंजा, 16 गिरफ्तार

Admindelhi1
27 Sept 2025 2:48 PM IST
Bareilly: उपद्रव की साजिश रचने वालों पर शिकंजा, 16 गिरफ्तार
x

बरेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के आह्वान पर जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद पोस्टर को लेकर विरोध प्रदर्शन कर उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। पूरे प्रकरण की साजिश मे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कौन-कौन शामिल है। इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। साथ ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 16 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नमाज के बाद दो से ढाई बजे तक हालात पूरी तरह से काबू मे थे। उसके बाद अचानक लोग हाथ मे पोस्टर लिए इस्लामिया की तरफ बढ़ना शुरू कर दिए। बिहारीपुर चौकी से लेकर कोतवाली और नौमहला मस्जिद तक भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। हालात काबू करने मे काफी देर तक जूझती रही। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने ही नारेबाजी की।

पुलिस के लाख समझाने के बाद भी वह नही माने और पथराव शुरू कर फायरिंग कर दो। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ते हुए लाठी चार्ज किया। इसके बाद वहां सन्नाटा पसर गया। इस बीच माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया। बड़ी संख्या मे तैनात पुलिस फोर्स और अफसर मौके पर डटे रहे। हालात को देखते हुए डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसपी सिटी मानुष पारीक भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग की। उनके निर्देशन में पुलिस ने हालात को काबू मे किया और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। नमाज खत्म होते ही महादेव पुल से होते हुए सैकड़ों की संख्या मेलोग हाथ मे आई लव मुहम्मद लिखे पोस्टर लेकर नौमहला मस्जिद की तरफ बढ़ने लगे।

पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोका तो सभी ने नारेबाजी शुरू कर दिया। पुलिस उन्हें वापस महादेव पुल के पास लेकर आई। इसी दौरान लोगों को समझा रहे पुलिस ने आसू गैस के गोले छोड़ते हुए लाठी चार्ज कर सभी को खदेड़ा। पुलिस के तेवर तीखे देखकर सभी उपद्रवी महादेव पुल के नीचे से पीछे की तरफ भागे। पथराव में दो बाइके भी टूटी है। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज किया। उपद्रवियों ने दोबारा से पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। भीड़ बार-बार लौट लौटकर आती रही लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें तितर-बितर कर दिया। कुछ देर तक इलाका संग्राम भूमि में तब्दील रहा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे और फ्लैगमार्थ निकालकर इलाके में सख्ती बढ़ा दी।

डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य ने हालात पर नजर रखते हुए पुलिस बल को निर्देश दिए और हर गली- चौराहे पर पुलिस तैनात कर दी गई। देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। शाहमतगंज, कोहाडापीर और आसपास के इलाकों से होकर गुजरने वाली रोडवेज बसों का संचालन रोक दिया गया। दुकानों के शटर गिरा दिए गए। भीड़ की हरकतों ने शहर में दहशत फैला दी। पुलिस ने बार-बार घोषणा की कि किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। शहर में उपद्रव की अफवाहों ने बाजार बंद करवा दिया।

Next Story