- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: तमंचे के बल...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: तमंचे के बल पर दंपति को लूटा, नकदी और जेवरात लेकर हुए फरार
Tara Tandi
27 Jan 2025 3:05 PM IST

x
Bareilly बरेली । बरेली में लुटेरों ने तमंचे के बल पर एक दंपति को लूट लिया। लुटेरों ने पीड़ित दंपति से नकदी और जेवरात छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र का है। यह घटना रविवार को तब हुई जब अतीक अहमद अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपनी ससुराल, गांव मंडनपुर जा रहे थे। वे जैसे ही फ्लाईओवर से गुजरकर मंदिर के पास पहुंचे, करीब तीन बाइकों पर सवार अज्ञात लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। लुटेरों ने तमंचा तानकर उनके पास रखा बैग छीन लिया और नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद, पीड़ित दंपति ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश शुरू की, लेकिन वे फरार हो गए थे। पीड़ित ने थाने में तहदीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
TagsBareilly तमंचे के बलदंपति लूटानकदी जेवरात लेकर फरारBareilly Couple robbed at gunpointabsconded with cash and jewelleryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





