- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: कोरोना की...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: कोरोना की डेढ़ साल बाद फिर एंट्री, मरीज का मोबाइल बंद, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Admindelhi1
12 Jun 2025 12:25 PM IST

x
जिले मे डेढ़ साल बाद कोविड की दस्तक
बरेली: विभागीय रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 के 19 मई को बरेली मे आखिरी कोरोना संक्रमण का केस मिला था। जिसके बाद से ही जिला कोविड मुक्त घोषित रहा है लेकिन करीब डेढ़ साल का समय बीतने के बाद अब दोबारा से कोविड ने जिले मे दस्तक दे दी है। इस संबंध में आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम के अनुसार मरीज के आधार कार्ड पर बरेली का पता दर्ज है। हालांकि मरीज की जांच पंजाब मे हुई थी, एक बार ही मरीज से संपर्क हो सका है। प्रयास जारी है।
आईडीएसपी के अनुसार आधार में स्पष्ट लोकेशन न होने से कोरोना पॉजिटिव मिले युवक को खोजने मे दिक्कत आ रही है। मरीज से एक बार ही संपर्क हो पाया है। उसने बताया कि पंजाब मे कार्य करने के दौरान बीते 5 जून को दिक्कत होने पर कोरोना जांच मे वह पॉजिटिव मिला था लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है लेकिन दोबारा कॉल करने पर फोन स्विच ऑफ बता रहा है।
Tagsबरेलीकोरोनाडेढ़ साल बादएंट्रीमरीजमोबाइलबंदस्वास्थ्य विभागअलर्टBareillyCoronaafter one and a half yearsentrypatientmobileclosedhealth departmentalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





