उत्तर प्रदेश

Bareilly: विजय शाह के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता

Admindelhi1
16 May 2025 12:22 PM IST
Bareilly: विजय शाह के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता
x

बरेली: कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश में भाजपा के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी के विरोध में कलेक्ट्रेट के पास चौधरी चरण सिंह पार्क में विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि यह भारतीय नारी और सेना का अपमान है। इसे देशवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को तुरंत ही बर्खास्त करके देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए।

महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि हमारी देश की संस्कृति और देश की महिलाओं को पूरे विश्व मे सम्मानजनक तरीके से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि मंत्री विजय शाह को तुरंत ही जेल भेजा जाना चाहिए। इस मौके पर डॉ. केबी त्रिपाठी, कृष्ण कांत शर्मा, सुबोध जौहरी, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, रविंद्र सहारा, डॉ. मेहंदी हसन, रमेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार, महेंद्र पाल, योगेश जायसवाल, संजीव अग्रवाल, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, तीर्थ मधुकर, सतीश चंद्र, आरबी सिंह समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Next Story