उत्तर प्रदेश

Bareilly: कांग्रेस चलाएगी 100 दिन का संगठन सृजन अभियान

Admindelhi1
23 May 2025 4:46 PM IST
Bareilly: कांग्रेस चलाएगी 100 दिन का संगठन सृजन अभियान
x

बरेली: कांग्रेस ने गुरुवार को रोटरी भवन में संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए बैठक की। जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा ने कहा कि 100 दिनों का संगठन सर्जन अभियान हाईकमान की तरफ से जारी किया गया है। इसके माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक और तहसील में सभा करके अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। महानगर कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में वार्ड कमेटी के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियां बताई जाएंगी।

अभियान के माध्यम से ही आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि संगठन सर्जन अभियान संगठन की मजबूती की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि महानगर के प्रत्येक वार्ड में संगठन खड़ा किया जा रहा है। डॉ. केबी त्रिपाठी, कृष्णकांत शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, इलियास अंसारी, डॉ. मेहंदी हसन, राजन उपाध्याय, जिया उर रहमान, रमेश चंद श्रीवास्तव, पंकज उपाध्याय, मोबिन अंसारी एडवोकेट तबरेज खान, मनोज शर्मा, अर्चना शर्मा, नजमी खान जोया, पार्षद जहीरुद्दीन मुन्ना, अकरम खान, आबिद हुसैन अंसारी आदि मौजूद रहे।

Next Story