- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: कांग्रेस ने...
Bareilly: कांग्रेस ने 141 साल पूरे होने पर मनाया स्थापना दिवस

बरेली: जिला व महानगर कांग्रेस की तरफ से रविवार को शहर के एक क्लब में पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी नेताओं ने कहा कि सभी को एकजुट होकर दोबारा से कांग्रेस को सत्ता में लाना होगा। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि आज का दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बेहद खास है। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने बताया कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। केबी त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के ऐसे अनेक नेता रहे हैं जिन्होंने देश की आवश्यकता पड़ने पर अपनी निजी संपत्ति तक देश को समर्पित कर दी।
कार्यक्रम का संचालन पंडित राज शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पंडित राज शर्मा, प्रो. यशपाल सिंह, केके शर्मा, डॉ. हरीश गंगवार, राजीव सिंह, रमेश श्रीवास्तव, मुकेश वाल्मीकि, प्रवीण मिश्रा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।





