उत्तर प्रदेश

Bareilly: शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा सरकार पर भरोसा जताया गया

Admindelhi1
17 Nov 2025 3:42 PM IST
Bareilly: शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा सरकार पर भरोसा जताया गया
x

बरेली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की फरीदपुर नगर कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से फिर से योगी के नेतृत्व मे प्रचंड बहुमत की सरकार 2027 मे बनेगी। इसके लिए व्यापार मंडल ही वातावरण तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी को अब व्यापार मे धन लगाने की जरूरत है न कि घर और बैंक मे रखने की।

भाजपा सरकार में सुरक्षा और आवागमन के साधन के साथ-साथ बिजली की व्यवस्था 24 घंटे है। सभी को अपने धन का उपयोग व्यापार मे बढ़ाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक प्रोफेसर डॉ श्याम बिहारी ने व्यापारी एकता पर बल दिया और कहा कि बीजेपी व्यापारियों के लिए सबसे अधिक सहयोगी पार्टी है तो व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। व्यापारियों की सुरक्षा इस सरकार में पहला कदम है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारीयों से लगन से कार्य करने अपील करते हुए कार्यकर्ता, पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई।

जिसमे नगर अध्यक्ष संजीव शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सईद अंसारी गुड्डू, उपाध्यक्ष शानू प्रताप सिंह, इमरान, साजिद, अमित, महामंत्री आलोक शर्मा, विशाल, संयुक्त महामंत्री निर्दोष जयसवाल, मंत्री अंकित शुक्ला, अनुज अग्रवाल, महिला तहसील अध्यक्ष दीपा अग्रवाल, महिला महामंत्री दीपा शुक्ला, महिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली। इस दौरान संरक्षक महेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा, राजीव शुक्ला, मुकुल अग्रवाल, मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल, सुधीश पांडे, भुवनेश शुक्ला, अमित तोमर, अमिताभ सिंह, ओमवीर गुर्जर आदि ने विचार रखें।

Next Story