उत्तर प्रदेश

Bareilly: बीएलओ की ड्यूटी में अचानक तबीयत खराब होने से क्षेत्र में चिंता

Admindelhi1
29 Nov 2025 2:58 PM IST
Bareilly: बीएलओ की ड्यूटी में अचानक तबीयत खराब होने से क्षेत्र में चिंता
x

बरेली: एसआईआर का कार्य कर रहे बीएलओ की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। सीने मे दर्द की शिकायत पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। परिजन हार्टअटैक आने की बात कह रहे हैं। हालांकि अब उनकी स्थिति ठीक है।

दमखोदा ब्लॉक के माधोपुर स्कूल मे तैनात शिक्षामित्र हरप्रसाद की बीएलओ मे ड्यूटी लगी है। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे सैदपुर मे एसआईआर का काम कर नवाबगंज स्थित घर पहुंचे तभी उन्हें सीने मे दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। परिजन तुरंत उन्हें पास के अस्पताल मे ले गए। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें पीलीभीत स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां वह भर्ती है। बेटे देहित कुमार ने बताया कि पिता कुछ दिनों से बीएलओ के काम को लेकर तनाव मे थे। उनका आरोप है कि सुपरवाइजर लगातार फोन कर हड़काते थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हार्टअटैक जैसी कोई बात नही है। उनकी तबीयत खराब हुई थी इसलिए भर्ती कराया गया। उन पर किसी प्रकार का दबाव नही था।

फिर भी एहतियात के तौर पर उनकी ड्यूटी रिप्लेस करा दी गई है। वही डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को परिजनों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए।

Next Story