उत्तर प्रदेश

Bareilly: खराब रैंकिंग को लेकर विभागों में बढ़ी चिंता और नाराजगी

Admindelhi1
4 Jun 2025 5:27 PM IST
Bareilly: खराब रैंकिंग को लेकर विभागों में बढ़ी चिंता और नाराजगी
x

बरेली; डीएम अविनाश सिंह ने मंगलवार को आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में विभागों की स्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि, कई विभागों की रैंकिंग में लगातार गिरावट आ रही है। यह सही नहीं है। उन्होंने इस पर सुधार करने के निर्देश दिए। कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समय और पारदर्शी तरीके से निस्तारण नहीं होने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं, जिसकी वजह से रैंकिंग प्रभावित होती है। डीएम ने सभी एसडीएम से कहा कि जनता दर्शन में आने वाली शिकायत का समय से रिपोर्ट लगाकर निस्तारित किया जाए और जिन शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कराया जाए उनसे फोन पर बात कर फीडबैक जरूर लें। शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करें।

एसडीएम से कहा कि अच्छा कार्य करने वालों लेखपालों को प्रोत्साहित किया जाए। कोर्ट के केस का समय से निस्तारण करें। डीएम ने कहा कि, इस समय सबसे ज्यादा शिकायतें आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए जारी किए गए आय प्रमाण पत्र से जुड़ी आ रही है।

Next Story