उत्तर प्रदेश

Bareilly: कमिश्नर का सख्त रुख, आवास खाली कराने के आदेश

Admindelhi1
20 March 2026 4:18 PM IST
Bareilly: कमिश्नर का सख्त रुख, आवास खाली कराने के आदेश
x

बरेली: कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को फरीदपुर तहसील का निरीक्षण किया। कोर्ट में लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने की हिदायत दी। गुरुवार को कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी, डीएम अविनाश सिंह, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह टीम के साथ फरीदपुर तहसील पहुंचे। सबसे पहले कमिश्नर ने एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण शुरू किया। कोर्ट मे लंबित चल रहे मुकदमों का जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके बाद कमिश्नर सीधे तहसील के रिकॉर्ड रूम में पहुंचे। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में रखे बस्ते को खुलवाया। खसरा खतौनियों के अभिलेखों का निरीक्षण किया। रखरखाव ठीक पाए जाने पर सराहना की। इसके बाद कमिश्नर आरके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में मौजूद आरके कुलदीप से दुर्घटना बीमा के अभिलेख तलब किये। दुर्घटना बीमा रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुइया उगनपुर के रामवीर की कृषक दुर्घटना बीमा के आवेदन की स्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर देखी। उनकी दुर्घटना बीमा की राशि स्वीकृत कर दी गई थी।

इसके बाद उन्होंने किसान के परिवार को फोन किया। जानकारी मिली की स्वीकृति के बाद भी किसान को दुर्घटना बीमा की 5 लाख की रकम अभी बैंक खाते मे नही पहुंची है। कमिश्नर ने मुआवजे की राशि भिजवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मल्लिका नैन, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी मौजूद रहे। कमिश्नर ने डायट के आवासों को खाली करने का दिया निर्देश: फरीदपुर तहसील का निरीक्षण करने के दौरान कमिश्नर से शिकायत करने के लिए तमाम फरियादी एकत्र हो गए। इस दौरान कमिश्नर से लोगों ने बताया कि फरीदपुर मे जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान है। संस्थान परिसर मे तमाम सरकारी आवास बने हुए हैं। उनमे बाहरी लोग रह रहे है। कई सरकारी आवासों में बाहरी लोग अनैतिक कार्य करने का काम कर रहे हैं। यहां मादक पदार्थों की भी बिक्री हो रही है। लोगों ने सरकारी आवासों में रह रहे बाहरी लोगों से कस्तूरबा की छात्रावास मे रह रही बच्चियों की खतरा होने की आशंका व्यक्त की। उन्होंने सरकारी आवास खाली कराए जाने की मांग की।

कमिश्नर ने तत्काल एसडीएम को सरकारी आवासों से बाहरी लोगों को निकालने का निर्देश दिया। इसी दौरान तमाम वकील मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लापरवाही की वजह से विरासत दर्ज नही हो पा रही है। जिससे लोग परेशान है। साहूकारा मोहल्ले के दिव्यांग राजीव अग्रवाल अपनी ट्राई साइकिल से पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोटेदार ने प्रति यूनिट पर 4 किलोग्राम राशन दिया। विरोध करने पर उसने मारपीट की। कमिश्नर ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।

Next Story