उत्तर प्रदेश

Bareilly: कमिश्नर और डीएम ने देखा मंदिर मार्ग निर्माण कार्य, 54 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Admindelhi1
30 May 2025 4:14 PM IST
Bareilly: कमिश्नर और डीएम ने देखा मंदिर मार्ग निर्माण कार्य, 54 करोड़ रुपये होंगे खर्च
x
निर्माण कार्य पर 54 करोड़ का व्यय है प्रस्तावित

बरेली: कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले तपेश्वर नाथ मंदिर के मार्ग की समस्या के निस्तारण के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अफसरों को अवगत कराया कि पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल एवं उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों ने सब-वे निर्माण के लिए साइट फिजिबिलिटी की जांच कर मण्डल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय अधिकारियों (इज्जतनगर एवं मुरादाबाद मण्डल) एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पूर्व में बैठक की थी। सुभाषनगर पुलिया पर एलएचएस (सीमित ऊंचाई वाला सब-वे) के निर्माण की साइट फिजिबिलिटी पर विचार विमर्श किया। इसमें यह देखा कि इस लोकेशन पर एलएचएस फिजिबिल नहीं है।

इस स्थान के अलावा सुभाषनगर के लिए बरेली जंक्शन के ईस्ट यार्ड में ट्विन एलएचएस के प्रस्ताव पर सहमति बनी थी। ट्विन एलएचएस उत्तर रेलवे की नॉर्थ कॉलोनी से साउथ कालोनी होते हुए सुभाष नगर पुलिया तक बनेगा। इस सब-वे का लगभग 90 प्रतिशत क्षेत्र उत्तर रेलवे व मुरादाबाद मंडल के कार्यक्षेत्र मे आता है। सब-वे निर्माण के लिए विस्तृत प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कार्य पर 54 करोड़ का व्यय प्रस्तावित है। सब-वे (अंडरपास) का साइट स्केच बनाया गया है। सब-वे के निर्माण के लिए प्रस्तावित धनराशि प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे पूर्व कमिश्नर ने मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभदुवे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, बीडीए व रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story