उत्तर प्रदेश

Bareilly: पारंपरिक गीतों के साथ लोहड़ी का रंगारंग celebration

Admindelhi1
14 Jan 2026 3:58 PM IST
Bareilly: पारंपरिक गीतों के साथ लोहड़ी का रंगारंग celebration
x

बरेली: शहर के मॉडल टाउन और सिंधुनगर में लोहड़ी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने पूजन के बाद अग्नि प्रज्वलित की। लोगों ने लोहड़ी की परिक्रमा कर एक दूसरे को बधाई दी। मॉडल टाउन के श्री हरि मंदिर में भजन कीर्तन किए गए। मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, योगेश ग्रोवर, हरीश लुनियाल, महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा आदि मौजूद रहे। वहीं सिंधु नगर में लोहड़ी पर्व के दौरान नव दंपतियों ने पूजा के साथ सिंधी छेजी नृत्य किया।

लेखराज मोटवानी, प्रकाश संभवानी, प्रकाश आयलानी, देवीदास कवलानी, पूनम गंगवानी, मीना मलकानी, जानवी, कोमल, रेखा आदि मौजूद रहे। वही पंजाबी कॉलोनी के श्री सनातन धर्म मंदिर में लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रधान राकेश नरूला ने लोहड़ी पर्व के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि इस उत्सव को पंजाबी समाज बहुत ही जोशो-खरोश से मनाता है। लोहड़ी पर्व को फसल पकने और अच्छी खेती के प्रतीक के रूप में भी जाना जाता है। सूर्य के प्रकाश व अन्य प्राकृतिक तत्वों से तैयार हुई फसल के उल्लास में लोग एकजुट होकर यह पर्व मनाते हैं। लोहड़ी के समय फसल पक जाती है और उसे काटने का वक्त आ चुका होता है। इस अवसर पर लोग अग्नि देव को रेवड़ी और मूंगफली अर्पित करते हैं। आपस में वितरित करते हैं।

यह त्योहार आपसी सरोकार और प्रेम को भी दर्शाता है। मंदिर कमेटी सदस्यों ने पारंपरिक गीत गाए और लोहड़ी जलाई। इस दौरान बृजमोहन कक्कड़, कमल नयन, सप्रा, उमेश धमीजा, तिलक राज, जनक राज, पवन चंदना, अजय अरोड़ा, महिला मंडल की प्रधान सीमा पुरुषार्थी, ममता बंगा, महामंत्री संजीव चंदना आदि मौजूद रहे।

Next Story