उत्तर प्रदेश

Bareilly: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, लोग घरों में दुबके

Admindelhi1
30 Dec 2025 3:18 PM IST
Bareilly: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, लोग घरों में दुबके
x

बरेली: पहाड़ों से आ रही तेज बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है। सोमवार को तीन दिन बाद दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन उससे सर्दी-गलन से खास राहत नही मिली। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है लेकिन रात के तापमान मे खास बदलाव नहीं हुआ। करीब 15 किमी की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के चलते लोग ठंड से ठिठुरे रहे। मौसम विभाग ने जिले मे अगले 48 घंटों के लिए जिले मे घने से बहुत घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को तीसरे दिन भी सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर करीव 12 बजे तक धूप नहीं निकली।

लोग ठंड और गलन से कांपते रहे। उसके बाद मौसम हल्का साफ हुआ। धूप निकली लेकिन उसका असर न के बराबर दिखा। शीतलहर के चलते ठंड से धूप भी दुबकी रही। धुंध का असर भी दिन में दिखा और शाम होने के साथ ही हल्का कोहरा छाने लगा। मौसम मे मामूली बदलाव की वजह से दिन के तापमान पर असर दिखा और 1.5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। दिन में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

बर्फीली हवाएं चलने की वजह से ठिठुरन बढ़ सकती है। सोमवार को दृश्यता सुबह के समय बाहरी इलाकों और हाईवे पर 50 मीटर के आसपास रही। दिन भर शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। दोपहर में हल्की धूप खिली लेकिन इससे राहत नहीं मिली। दोपहर बाद घर से निकले लोग भी गर्म कपड़ों का सहारा लेकर निकले।

Next Story