उत्तर प्रदेश

Bareilly: सर्दी का प्रकोप जारी, धूप ने दी थोड़ी राहत, 5.1°C तापमान

Admindelhi1
22 Dec 2025 3:50 PM IST
Bareilly: सर्दी का प्रकोप जारी, धूप ने दी थोड़ी राहत, 5.1°C तापमान
x

बरेली: जनपद मे दो दिन लगातार कोहरा छाने के बाद रविवार राहत भरा रहा। दिनभर हल्की धूप खिली रही। जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। धूप निकलने के कारण बाजारों मे चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि तापमान मे गिरावट होने से गलन बरकरार रही। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से जिले मे लगातार घना कोहरा बना हुआ था। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। बरेली शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया।

न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने सोमवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 24 घंटे में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इस सीजन मे न्यूनतम तापमान रविवार को सबसे कम रहा। प्रदेश में सुल्तानपुर, बाराबंकी और अयोध्या के बाद बरेली में ही सबसे ठंडी रात रही। वही अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन इसमें 24 घंटे में 4.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक दिन की राहत के बाद 23 से घने कोहरे का अलर्ट है। दो दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी की संभावना है, इसके बाद तापमान फिर गिरेगा।

Next Story