उत्तर प्रदेश

Bareilly: बरेली में ठंड और कोहरे का कहर, तापमान 14°C

Admindelhi1
20 Dec 2025 3:17 PM IST
Bareilly: बरेली में ठंड और कोहरे का कहर, तापमान 14°C
x

बरेली: जनपद का मौसम शुक्रवार को एक बार फिर बदल गया। गुरुवार को धूप खिलने से मिली राहत कुछ घंटे ही रही और रात से घना कोहरा छाने लगा। शुक्रवार को पूरे दिन घने कोहरे और शीत की वजह से सूरज के दर्शन ही नहीं हुए। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और प्रदेश में बहराइच के बाद बरेली में सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने घने कोहरे से क्रिसमस तक राहत न मिलने की संभावना जताई है।

जिले का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में मामूली अंतर होने से लोग घरों में ही दुबके रहे और जरूरत पर ही बाहर निकले। देर रात से ही कोहरा छाने लगा था। सुबह तक घने कोहरे की वजह से दृश्यता 20-30 मीटर तक सिमट गई थी। पूरा दिन आसमान साफ नहीं हुआ। कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। वहीं दृश्यता पूरे जिले में 30 मीटर और एयरफोर्स पर शून्य दर्ज की गई। दृश्यता शून्य होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह के समय आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह बताया कि 20 दिसंबर को घने कोहरे का ओरेंज और 21 को येलो अलर्ट है। इसके 23 से 25 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

Next Story