उत्तर प्रदेश

Bareilly: शीतलहर और ठंड ने सामान्य जीवन प्रभावित किया

Admindelhi1
29 Dec 2025 2:43 PM IST
Bareilly: शीतलहर और ठंड ने सामान्य जीवन प्रभावित किया
x

बरेली: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और शीतलहर ने बरेली मे ठंड का असर और बढ़ा दिया है। रविवार को शहर में पूरे दिन गलन भरी सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। बादलों और कोहरे की वजह से सूरज के दर्शन नहीं हो सके, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन धूप न निकलने से ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। सुबह से ही तेज सर्द हवाएं चलती रहीं, जिसने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। हालांकि नए साल का स्वागत बादल छाए रहने और हल्की बारिश से हो सकता है।

इसके बाद कोहरे का येलो अलर्ट है। ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रेल और बस यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान और नीचे लुढ़क गया। रविवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब आठ डिग्री कम है। वही न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर के चलते ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह और शाम के समय कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है। कड़ाके की ठंड की वजह से लोग घरों मे दुबके रहे और जरूरत पर ही निकले। रविवार होने के बावजूद भी बाजारों में भी रौनक कम ही रही। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसके अलावा न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद हवा चलने से कोहरा छट गया लेकिन धूप नही खिली। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर को घने कोहरे का ओरेंज और 30 व 31 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 1 जनवरी को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अलर्ट है। इसके बाद 2 और 3 जनवरी को भी कोहरे का येलो अलर्ट है।

Next Story