- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: धार्मिक...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: धार्मिक जुलूस में बुलडोजर शामिल करने पर टकराव, भीड़ हुई उग्र
Tara Tandi
8 April 2025 1:15 PM IST

x
Faridpur फरीदपुर : रामनवमी शोभायात्रा में बुलडोजर ले जाने से रोकने पर हंगामा हो गया। अधिकारियों और जुलूस प्रबंधन कमेटी के बीच काफी देर नोकझोंक होती रही। शोभायात्रा में बुलडोजर शामिल करने की जिद के साथ लोग वहीं बैठ गए। आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने बुलडोजर ले जाने दिया तब लोग शांत हुए।
फरीदपुर में सोमवार को रामनवमी शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसमें बुलडोजर भी शामिल किया गया था।क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने शोभायात्रा में बुलडोजर शामिल करने को नई परंपरा बताकर रोक दिया।बुलडोजर को सीज करने की भी चेतावनी दे शोभायात्रा से हटवाकर जब्त कर लिया। सीओ की इस कार्रवाई से लोग भड़क गए और शोभायात्रा आगे बढ़ाने से मना कर वहीं बैठ गए।
उपजिलाधिकारी मल्लिका नैन भी मौके पर पहुंच गईं और लोगों को समझाया लेकिन वे बुलडोजर ले जाने पर अड़े थे। भाजपा के आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष आतिश अग्रवाल, ब्रह्मा शंकर गुप्ता एवं जगतपाल सिंह के साथ एसडीएम और सीओ से वार्ता की। इसके बाद अधिकारियों ने बुलडोजर ले जाने की अनुमति दे दी। इस दौरान तीन घंटे तक शोभायात्रा स्टेशन रोड पर रुकी रही। शोभायात्रा में सुबोध अग्रवाल, अमित पांडेय ''बबलू'', अनुज पांडेय दिनेश सिंह ओमवीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।
TagsBareilly धार्मिक जुलूसबुलडोजर शामिल टकरावभीड़ हुई उग्रBareilly religious processionclash involving bulldozercrowd turns violentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





