- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: सीएचसी...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: सीएचसी प्रभारी की सख्ती, तीन अस्पतालों पर गिरी गाज
Admindelhi1
13 Jun 2025 3:33 PM IST

x
तीन अस्पतालों को नोटिस
बरेली: खिरका सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा ने स्वास्थ्य टीम के साथ कस्बे मे चल रहे निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। तीन अस्पतालों के पंजीकरण से संबंधित अभिलेख मौके पर मौजूद नही मिलने पर शुक्रवार को कार्यालय मे आकर दिखाने का नोटिस दिया है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कस्बे में चल रहे एक दर्जन से अधिक प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाही रोड पर मौजूद आकाश हॉस्पिटल, अलीशा नर्सिंग होम और दिल्ली रोड पर मौजूद लाइफ लाइन अस्पताल मे डॉक्टर स्टॉफ मिला लेकिन पंजीकरण से संबंधित कोई कागजात नही दिखा सके।
इसलिए उन्हें शुक्रवार को पंजीकरण के अभिलेख कार्यालय मे दिखाने के लिए कहा। उन्होंने बताया अगर शुक्रवार को निजी अस्पताल संचालक अभिलेख नही दिखा सके, तो उसे अवैध मानते हुए व हुए कार्रवाई की जाएगी।
Tagsबरेलीसीएचसी प्रभारीसख्तीतीन अस्पतालोंगिरी गाजBareillyCHC InchargeSakthiThree HospitalsGiri Gaajजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





