उत्तर प्रदेश

Bareilly: बदलते मौसम से बुखार-जुकाम के मरीज बढ़े

Admindelhi1
19 Feb 2026 6:23 PM IST
Bareilly: बदलते मौसम से बुखार-जुकाम के मरीज बढ़े
x

बरेली: मौसम मे उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार के साथ ही कोल्ड डायरिया, निमोनिया का हमला बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज भी बढ़ रहे है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। बीते करीब दो सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते बीमारियों का हमला बढ़ गया है। ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। बुधवार को ओपीडी मे 2300 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही पेट दर्द, उलटी-दस्त और सिर दर्द के मरीज अधिक रहे। चेस्ट फिजिशियन की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही। इसमें बुजुर्गों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में सावाधानी बरतनी की अपील की है। ताकि किसी मुसीबत से बचा जा सके। त्वचा संबंधी परेशानी वाले मरीज बढ़ेः जिला अस्पताल मे बुधवार को 144 मरीज त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाने पहुंचे। अधिकांश को खुजली, शरीर पर लाल चकत्ते, दाने निकलने की परेशानी रही। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा ने बताया कि दिन मे धूप के चलते तापमान बढ़ रहा और रात मे पारा गिर रहा है। दिन में हवा भी चल रही है। इससे परेशानी बढ़ जाती है। वही बच्चा वार्ड मे बुधवार को 24 बच्चे भर्ती थे। इसमे 11 बच्चे डायरिया पीड़ित है। तीन बच्चों को बुखार के साथ ही उलटी-दस्त की परेशानी है। उनका सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मेंद्र ने बताया कि तापमान मे हो रहे बदलाव के बीच बच्चों की सेहत को लेकर खास सतर्कता बरतनी चाहिए। उनकी प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है। ऐसे में वायरल बुखार, पेट मे संक्रमण होने की आशंका अधिक होती है।

Next Story