उत्तर प्रदेश

Bareilly: मौसम बदलाव ने किसानों और नागरिकों की चिंता बढ़ाई

Admindelhi1
28 Jan 2026 6:18 PM IST
Bareilly: मौसम बदलाव ने किसानों और नागरिकों की चिंता बढ़ाई
x

बरेली: जनपद मे मौसम मे बदलाव देखने को म‍िल रहा है। कभी धूप तो कभी बार‍िश के चलते मौसम यूटर्न ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन बरेली सह‍ित प्रदेश में व्यापक वर्षा के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। सुबह धूप खिली तो दोपहर होते-होते बादल छा गए। शाम को करीब चार बजे शहर समेत जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि होने से ठंड फिर बढ़ गई है।

मंगलवार को बरेली का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। मौसम के इस बदलते म‍ि जाज के दृष्टिगत इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में फिर से 3-5°C की त्वरित बढ़ोतरी होने जबकि अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट होने के उपरांत 29 जनवरी की सुबह से 31 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में पुनः 3-5°C की त्वरित गिरावट आने तथा कोहरे के घनत्व में वृद्धि की संभावना है। इसके बाद फरवरी के शुरू मे तापमान में फिर से 2-4°C की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को बरेली का न्‍यूनतम तापमान 11.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज क‍िया गया। फ‍िलहाल शहर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में हल्की धूप है जबकि इज्जत नगर क्षेत्र में अभी ओले गिरे।

Next Story