उत्तर प्रदेश

Bareilly: बॉयलर ब्लास्ट से चंद्रहास की मौत, परिवार की उम्मीदें टूटीं

Admindelhi1
15 April 2025 10:13 AM IST
Bareilly: बॉयलर ब्लास्ट से चंद्रहास की मौत, परिवार की उम्मीदें टूटीं
x
"ऑपरेटर चंद्रहास की इलाज के दौरान रविवार रात मौत"

बिशारतगंज: एथेनॉल प्लांट में विस्फोट के बाद लगी आग में झुलसे दूसरे ऑपरेटर चंद्रहास की भी इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई।

गांव इस्माइलपुर के पास जिंदल ग्रुप के एसएनजे बायो प्रोडक्ट लिमिटेड प्लांट में पिछले सोमवार सुबह टेस्टिंग के दौरान बॉयलर फट गया था। आग लगने से गांव पांडी के दो युवक झुलस गए थे, जिसमें आदेश की दो दिन पहले मौत हो गई थी। वहीं चंद्रहास की रविवार रात मौत हो गई।

चंद्रहास के परिजनों ने बताया कि उनका फैक्ट्री प्रबंधन से समझौता हो गया है। चंद्रहास की शादी नहीं हुई थी और वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। एक गांव में दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि चंद्रहास के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया चंद्रहास के शव का पैतृक गांव पांडी में सोमवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Next Story