उत्तर प्रदेश

Bareilly: सीडीओ और एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

Admindelhi1
11 Jun 2025 3:27 PM IST
Bareilly: सीडीओ और एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायतें
x

बरेली: तहसील सभागार में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ देवयानी, एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, सीओ अंजनी कुमार तिवारी ने लोगों की शिकायतों को सुना। सीडीओ देवयानी ने कहा सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। और ऐसा कोई भी काम न करें जिससे प्रशासन की छवि पर सवाल उठे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत का निस्तारण होने के बाद उसकी पूरी रिपोर्ट रजिस्टर में जरूर दर्ज करें।

शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से उसकी समस्या का फीडबैक जरूर लें। जनसमस्याओं के निस्तारण में कोई कोताही न बरती जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में 30 शिकायतें पंजीकृत हुई, जिनमें से मौके पर पांच का निस्तारण किया गया।

इस दौरान राजस्व विभाग की 11, पुलिस की 6, पूर्ति विभाग की 6, विकास विभाग की तीन, विद्युत विभाग की दो, चकबंदी विभाग की एक, लोक निर्माण विभाग की एक रही। इस दौरान बीडीओ भगवान दास, आपूर्ति निरीक्षक रवि सक्सेना, प्रभारी एडीओ पंचायत गजेंद्र वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।।

Next Story