- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: ग्रामीण से...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: ग्रामीण से मारपीट मामले में पूर्व भाजपा नेता के बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Admindelhi1
29 April 2025 2:26 PM IST

x
"ग्रामीण से मारपीट करने पर फंसे"
नवाबगंज: गांव यासीन नगर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष माहिर अली जैदी के दो बेटों पर एक ग्रामीण से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज हुई। यासीन नगर बस्ती निवासी तस्लीम का आरोप है कि रविवार रात बरखन रोड पर चांद व उसके भाई ने उसे घेर कर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया।
जैसे-तैसे उसने जान बचाई। तस्लीम की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। तस्लीम का आरोप है पिछले साल आरोपी चांद ने मोहल्ले के श्मशान स्थित शिव प्रतिमा खंडित कर उस पर अभद्र भाषा के साथ उसे फंसाने के लिए उसके नाम का पर्चा लगा दिया था । जिसका खुलासा होने के बाद से ही भाजपा नेता व उसके बेटे उससे रंजिश मानते हैं।
Tagsनवाबगंजग्रामीणमारपीटमामलेपूर्व भाजपानेताबेटोंखिलाफमुकदमा दर्जNawabganjruralassaultcasecase registered against former BJP leadersonsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





