उत्तर प्रदेश

Bareilly: छह करोड़ की ठगी में आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Admindelhi1
12 Jan 2026 1:50 PM IST
Bareilly: छह करोड़ की ठगी में आरोपी पर मुकदमा दर्ज
x

बरेली: महिलाओं को मीठी बातों मे फंसाकर नटवरलाल ने रिश्ता जोड़ा और कारोबार मे निवेश के जरिये मुनाफे का झांसा देकर करीब छह करोड़ रुपये की ठगी करके फरार हो गया। पीडितों की शिकायत पर थाना सुभाषनगर मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। सुभाषनगर की शांति विहार कॉलोनी मे रहने वाली गिरिराज किशोरी ने पुलिस को बताया कि दुर्गेश सिंह उनके मोहल्ले मे ही किराये पर रहता था। मोहल्ले मे रहने के दौरान उसने महिलाओं से नजदीकी बनाई।

किसी को बहन बनाकर राखी बंधवाई तो किसी को मां बनाकर मीठी बातों मे फंसाया। खुद को बदायूं के एक विधायक का करीबी बताने वाले दुर्गेश सिंह ने निवेश के जरिये मुनाफे का सपना दिखाया। किसी से रकम और किसी से जेवर लेकर दुर्गेश ने हड़प लिए। इस तरह करीब 25 लोगों को उसने छह करोड़ रुपये का चूना लगाया।

जब उन्होंने अपने जेवर और रकम की मांग की तो उसने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी और 15 दिन पूर्व फरार हो गया। इस मामले मे पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कराने वाली गिरिराज किशोरी के पति सरकारी कर्मचारी थे। इसी तरह उसकी ठगी के शिकार हुए लोगों में ज्यादातर कामकाजी महिलाएं है। बड़े शातिर तरीके से दुर्गेश सिंह ने रिश्ता बनाकर उन्हें अपने जाल मे फंसाया। अपनी धमक दिखाने के लिए दुर्गेश सोशल मीडिया पर गनर और असलहों संग फोटो पोस्ट करता है। पीड़ितों ने ये फोटो भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Next Story